Saturday, 18 November 2017

पत्थर की रूह

हम हर दिन हवा में एक पत्थर उछालते हैं पूरा दम लगाकर। पत्थर नीचे गिर जाता है। उसकी रूह मगर हवा में तैरने लगती है। पत्थर इन्विज़िबल है पर उसकी जो रूह है वो है नारंगी रंग की। जब सूरज डूबने लगता है तो मेरे प्यारे पत्थर की रूह सूरज से लिपट जाती है। दुनिया के काली नज़र से चाँद पर धब्बे पड़ चुके हैं, ये उसे पता है। इसलिए वो अकेले सूरज को बचाना चाहती है अपने बल बूते पर। वो नीचे आती है...